{"_id":"6360c6ea0645347320301c9c","slug":"hamirpur-death-of-three-animals-thrown-outside-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अस्पताल के बाहर फेंके गए तीन पशुओं की मौत, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अस्पताल के बाहर फेंके गए तीन पशुओं की मौत, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिए जांच के आदेश
Tue, 01 Nov 2022 12:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
तीन पशुओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में नगर पालिका की सूरजपुर गोशाला से लाकर पशु अस्पताल के बाहर फेंके गए तीन बीमार पशुओं में से दो ने दम तोड़ दिया। रविवार को एक बछड़े की भी मौत हो गई। इन्हें डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व बंद पड़े पशु अस्पताल के गेट पर नगर पालिका कर्मी फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पशु अस्पताल के डॉ.आरएस राजपूत ने बताया कि सोमवार को सिटी फॉरेस्ट के जंगल में जेसीबी से ले जाकर पशुओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उक्त पशु सूरजपुर की गौशाला से 29 अक्टूबर की दोपहर पशु अस्पताल के गेट पर लाकर फेंके गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन