{"_id":"642e62bbc0ccb2532d065e6c","slug":"hamirpur-dead-body-of-missing-child-found-floating-in-chandrawal-river-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: लापता बच्चे का चंद्रावल नदी में उतराता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: लापता बच्चे का चंद्रावल नदी में उतराता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 06 Apr 2023 11:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:44 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में चंद्रावल नदी में लापता बच्चे का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विजय निषाद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में दो दिन से लापता मासूम का शव चंद्रावल नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिमौली निवासी राम करण निषाद चार अप्रैल को अपनी पत्नी और बेटे के साथ गांव के पास निकली चंद्रावल नदी पर नहाने गया था।
विज्ञापन
तब उसने अपने बेटे को भी अपने साथ नहलाया और पत्नी के साथ बेटे विजय निषाद (05) को घर भेज दिया और रास्ते में खुद खेत पर रुक गया। जब रात में रामकरण घर पहुंचा तो बेटा घर पर नहीं मिला। दूसरे दिन रामकरण ने मौदहा कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी और खुद भी खोजबीन में भटकता रहा। गुरुवार को मासूम का शव नदी में उतराता मिला है। सीओ विवेक यादव ने बताया कि बच्चे का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन