{"_id":"6671b64071cf2f5cea0990ed","slug":"hamirpur-crime-half-burnt-body-of-a-youth-found-on-the-side-of-the-highway-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Crime: हाईवे किनारे मिला युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Crime: हाईवे किनारे मिला युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 18 Jun 2024 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:09 PM IST
सार
Hamirpur News: युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे किनारे युवक का शव मिलने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के जेके सीमेंट के आगे हाईवे किनारे एक युवक का अधजला हुआ शव मिला। खेतों से लौट रहे चरवाहों ने शव को देखने के बाद इंगोहटा पुलिस चौकी को जानकारी दी। आशंका जताई जा रही है की युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को शाम करीब 6.30 बजे जब खेतों से चरवाहा इंगोहटा गांव की ओर लौट रहे थे। तभी जेके सीमेंट के आगे हाईवे किनारे झुरमुटों में करीब 35 वर्षीय एक युवक का अधजला हुआ शव दिखाई दिया। इंगोहटा चौकी के साथ थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन