फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: An innocent child got electrocuted, could not get timely treatment due to bad road, died

Hamirpur: मासूम को लगा करंट, सड़क खराब होने से समय से नहीं मिला इलाज, मौत

Tue, 20 Aug 2024 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Aug 2024 07:43 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में मासूम को करंट लगने के बाद समय से इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। सड़क खराब होने के चलते परिजन 14 किमी लंबा रास्ता दो घंटे में तय कर सके।

विज्ञापन
Hamirpur: An innocent child got electrocuted, could not get timely treatment due to bad road, died
गहरौली से गोरनपुरवा संपर्क मार्ग में दलदल दिखाते ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव के मजरा गोरनपुरवा में करंट की चपेट में आए मासूम की समय से इलाज न मिलने से मौत हो गई। सड़क खराब होने के कारण परिजन 14 किमी लंबा रास्ता दो घंटे में तय कर सके। मुस्करा स्थित सीएचसी में पहुंचते ही मासूम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गहरौली गांव के सैकड़ों किसान परिवार के साथ गोरानपुरवा के डेरा में स्थायी तौर पर अपना आवास बनाकर रहने लगे हैं। यहां रह रहे निर्दोष कुमार ने बताया कि सोमवार शाम रक्षाबंधन पर उसके बेटे पीयूष (03) ने खेलते समय अचानक कूलर पकड़ लिया। इससे कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया।
विज्ञापन


उसे परिजन तुरंत मुस्कुरा कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उन्होंने बताया कि लेकिन डेरे को जोड़ने वाली सड़क खराब होने के कारण मुस्करा पहुंचने में उन्हें करीब दो घंटे का समय लग गया। वहां पहुंचे तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि काश सड़क सही होती तो शायद समय से इलाज मिलने पर उनका बच्चा बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

नमामि गंगे योजना के सीडब्ल्यू टैंक निर्माण से दलदल हुआ रास्ता
जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग के संयुक्त प्रयास के चलते कस्बे से गोरनपुरवा होते हुए इमलिया बसवारी मार्ग के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया गया। इस मार्ग का अलरा गौरा-गहरौली-इमलिया मसगांव की करीब चार हजार से अधिक लोग यातायात के रूप में उपयोग करते हैं।

प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजपूत ने बताया कि बीते वर्ष नमामि गंगे योजना के तहत इसी मार्ग पर सीडब्ल्यूआर टैंक बनाकर बाउंड्री आदि का निर्माण कराया गया। यहीं से गांव की जल निकासी वाले रास्ते को छोटी पुलिया डालकर रोक दिया गया। जबकि यहां बड़ी पुलिया का निर्माण कराया जाना चाहिए था।

जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण संबंधित संपर्क मार्ग दो-तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा मानक के विपरीत कार्य कराए जाने के चलते बाउंड्रीवॉल नीचे कट गई। बताया कि कटाव होने के कारण समस्या को देखते हुए मिट्टी डाल कर यातायात बहाल कराया गया। लेकिन बरसात के दिनों में कटाव वाले स्थान पर और समस्या उत्पन्न हो गई। मिट्टी दलदल का रूप ले चुकी है वाहन नहीं निकल पा रहे। वही पैदल निकलना भी दुश्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed