{"_id":"6836faba50c1c2f2dc0b8b3d","slug":"hamirpur-accident-young-man-dragged-for-100-meters-due-to-car-collision-death-causes-chaos-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: कार की टक्कर से युवक 100 मीटर तक घिसटा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: कार की टक्कर से युवक 100 मीटर तक घिसटा, मौत से मचा कोहराम
Wed, 28 May 2025 05:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 05:36 PM IST
सार
Hamirpur News: कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना राठ-हमीरपुर मार्ग पर कीरतपुर नहर के पास हुई।
विज्ञापन
अतुल की फाइल फोटो व कीरतपुर में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राठ-हमीरपुर मार्ग पर बुधवार सुबह कीरतपुर नहर के पास सुबह टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार में फंस जाने से युवक को सौ मीटर तक घसीटता चला गया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोग युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी अमुल ने बताया कि उसका बड़ा भाई अतुल (45) बुधवार की सुबह छह बजे घर से राठ-हाईवे के किनारे स्थित बैठका धाम मंदिर टहलने गया था। घर आते समय कीरतपुर नहर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ने उसे टक्कर मार दी। कार में फंसने से अतुल सौ मीटर तक घिसटता चला गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कुछेछा चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछेछा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपाेर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।