फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident: Two trucks collide on the highway, one Died

Hamirpur Accident: हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, खलासी की मौत

Sat, 30 Jul 2022 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Jul 2022 12:37 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में शुक्रवार रात दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि एक ट्रक का चालक घायल हो गया।

विज्ञापन
Hamirpur Accident: Two trucks collide on the highway, one Died
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के कोतवाली भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे 34 पर चंदपुरवा गेट के निकट दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक ट्रक के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान खलासी की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर भिड़ंत होने के बाद आवागमन ठप हो गया था। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो ट्रकों की नेशनल हाईवे पर चन्दपुरवा गेट के निकट आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


जिससे एक ट्रक के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर इलाज के दौरान खलासी सचिन यादव (28) निवासी सिचारा थाना हथगवां जिला फतेहपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि भिड़ंत में घायल खलासी की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed