{"_id":"64621945d9db782a2b0dc6d0","slug":"hamirpur-accident-truck-crushed-three-bike-riders-two-youths-and-a-girl-died-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, दो युवक व एक किशोरी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, दो युवक व एक किशोरी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Mon, 15 May 2023 05:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 May 2023 05:16 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो युवक व एक किशोरी की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे एनएच-34 पर नरायच गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवक व एक किशोरी को रौंद दिया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी के स्पीड ब्रेकर बनवाने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
सोमवार को मौदहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-सागर हाईवे पर नेशनल हाईवे 34 पर नरायच गांव के पास कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम सलुआ निवासी विनोद कुमार अहिरवार (25) पुत्र राम प्रताप अहिरवार, विनोद (21) पुत्र रामकृपाल की मौत हो गई। वहीं किशोरी अर्चना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन