फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident Highspeed Eco van collides with parked truck child dies and one seriously injured

Hamirpur Accident: तेज रफ्तार ईको वैन खड़े ट्रक से टकराई, बालक की मौत…एक गंभीर घायल, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 01 Nov 2025 09:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Nov 2025 09:01 AM IST
सार

Hamirpur News: कालपी रोड पर शुक्रवार तड़के पेप्सी एजेंसी के सामने खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ईको वैन जा टकराई। इससे एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Hamirpur Accident Highspeed Eco van collides with parked truck child dies and one seriously injured
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित मुख्यालय पर शुक्रवार तड़के करीब चार बजे बड़ा हादसा हो गया। पेप्सी एजेंसी के सामने खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ईको वैन जा टकराई। हादसे में एक बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पवन (14) पुत्र देशराज निवासी कुंडौरा, थाना सुमेरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईको वैन हमीरपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान पेप्सी एजेंसी पर माल उतार रहे ट्रक के पीछे अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ईको का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि खड़ी गाड़ी में टक्कर होने से एक बालक की मौके पर मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed