फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident, A shepherd died in a road accident, his family members blocked the road by placing his body

Hamirpur: सड़क हादसे में चरवाहे की हो गई थी मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, तीन घंटे तक आवागमन रहा ठप

Sun, 13 Oct 2024 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Oct 2024 12:08 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र में चरवाहे की मौत से नाराज परिजनों ने शव रख कर बांदा मार्ग में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ के समझाने पर जाम खोला गया।

विज्ञापन
Hamirpur Accident, A shepherd died in a road accident, his family members blocked the road by placing his body
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में मार्ग दुर्घटना में चरवाहे व दो भैंसों की मौत हो गई थी। मामले में नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बांदा मार्ग पर पचखुरा मोड़ के पास जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर रोडवेज बसों सहित अन्य वाहन फंस गए। ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। साथ ही, डीसीएम का नंबर खोज कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

विज्ञापन

सूचना पर सदर एसडीएम व सीओ सदर मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर जाम खुलवाया। टेढ़ा निवासी हरीप्रसाद पाल (40) शुक्रवार को भैंस चराकर खेतों से घर वापस आ रहा था। तभी शाम करीब छह बजे बांदा रोड पर पचखुरा मोड के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे व उसकी भैंसों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे एक भैंस की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी की मौत रात में हो गई। चरवाहे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। यहां शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव लाया गया, लेकिन घटना करने वाली डीसीएम का नंबर पता न चलने से नाराज परिजनों ने सुबह साढ़े सात बजे ग्रामीणों के सहयोग से बांदा मार्ग पर पचखुरा मोड़ के पास रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



करीब तीन घंटे फंसे रहे वाहन
जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम हटाने को तैयार नहीं हुए है। इस पर एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक व सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे और परिजनों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाई जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगने से करीब तीन घंटे वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed