फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident A dumper hit a tractor trolley full of devotees two died and more than 25 injured

Hamirpur Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत और 25 से ज्यादा घायल

Mon, 26 May 2025 10:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 26 May 2025 10:17 AM IST
सार

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गए।

विज्ञापन
Hamirpur Accident A dumper hit a tractor trolley full of devotees two died and more than 25 injured
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार देर रात करीब 11 बजे  चित्रकूट से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, ट्राली में बैठे 25 ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। एम्बुलेंस से घायलों मौदहा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बहाल कराया है।

विज्ञापन

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम भुगैचा से एक परिवार के लगभग तीस से ज्यादा  लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन के लिए गए थे। रविवार रात वापस लौट रहे थे, तभी मौदहा के निकट हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे बांदा निवासी शिवभान सिंह (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को गंभीर चोंटे आईं। घायलों को पुलिस ने सीएचसी मौदहा अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
यहां से अंकित, दीपक, पारुल सिंह, शशि, राममिलन, कमलेश, जगदीश, नीलम, कविता, शिवा, अंकित, गायत्री, पूजा, सत्तो, मनु, संध्या सहित एक अज्ञात को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कविता की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, शेष घायलों का मौदहा के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सड़क हादसे की सूचना पर क्षेत्राधिकारी विनीता पहल ने भी सरकारी अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed