फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: AAP officials done bulldozer havan regarding the Madauli incident

Hamirpur: मड़ौली कांड को लेकर आप पदाधिकारियों ने किया बुलडोजर हवन

Sun, 19 Feb 2023 02:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Feb 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: AAP officials done bulldozer havan regarding the Madauli incident
बुलडोजर की यज्ञ में आहूति देते आप नेता - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात के मड़ौली में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाते समय मां- बेटी की जल कर मौत होने के मामले में हमीरपुर जिले में आम आदमी पार्टी ने बुलडोजर का हवन कर विरोध जताया है। रविवार सुबह कस्बा मौदहा के स्टेशन रोड स्थित आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने कानपुर देहात की घटना में मृतक मां-बेटी को श्रृद्धांजलि देने के साथ ही यज्ञ कर बुलडोजर की आहूति दी। जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि इस दौर में बुलडोजर का ऐसा क्रेज चल रहा है जो सही या गलत नहीं देख रहा। कानपुर में गरीब परिवार की झोपड़ी में बुलडोजर चलाना किसी तरह से भी न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसके बाद झोपड़ी में ही मां बेटी की जलकर मौत हो गई। प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बना गरीब मां-बेटी की मौत का तमाशा देखता रहा। ऐसे अधिकारियों पर जांच के बाद कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी बुलडोजर कल्चर की घोर निंदा करती है। इस दौरान गुलाम अहमद, इरशाद खान, सुनील शिवहरे, बलराम सेन और शहाबुद्दीन आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed