{"_id":"665889c51c2d84944c0d04f1","slug":"half-burnt-body-of-a-woman-found-in-atrauli-area-on-the-hardoi-lucknow-border-2024-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हरदोई-लखनऊ की सीमा पर अतरौली इलाके में मिला महिला का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हरदोई-लखनऊ की सीमा पर अतरौली इलाके में मिला महिला का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 30 May 2024 07:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 May 2024 07:45 PM IST
सार
Hardoi News: अतरौली इलाके में महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या कर शव फेंकने के बाद पहचान मिटाने के लिए जलाया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतरौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ जनपद की सीमा पर महिला का अधजला शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए यहां लाकर शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
हरदोई-लखनऊ जनपद की सीमा पर पवायां - गहदो मार्ग पर कटियार फार्म से पहले अतरौली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को कुछ लोगों ने सड़क किनारे ही महिला का अधजला शव पड़ा देखा। शव के पास ही एक बोरी भी पड़ी हुई थी। आसपास की सड़क किनारे की पतवार भी आग लगने के कारण जल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने शव को लेकर जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले लखनऊ जनपद के रहीमाबाद और माल थाने की पुलिस भी मौके पर गई थी, लेकिन घटनास्थल अतरौली थाना क्षेत्र में होने के कारण वापस चली गई।
विज्ञापन
उधर, दूसरी ओर घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही लखनऊ जनपद के पुलिस अधिकारियों ने भी घटना के संबंध में पूछताछ की। सीओ शिल्पा कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पहचान कराने का प्रयास हो रहा है।