फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Had the children been sleeping together, Seema's life might have been saved.

Kanpur News: साथ में सो रहे होते बच्चे तो शायद बच जाती सीमा की जान

Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Had the children been sleeping together, Seema's life might have been saved.
इटावा। यदि रोज की तरह शुक्रवार रात भी सुनीता के साथ बच्चे सोए होते तो शायद उसकी हत्या करके खुद की जान ब्रजेश नहीं ले पाता। रोते हुए बच्चे सिर्फ यही कह रहे थे कि काश हम अलग न सोए होते।
विज्ञापन


बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव लोकनाथपुर में शुक्रवार देर रात हुए हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस को पता चला कि शुक्रवार को सीमा की शादीशुदा बहन उसके यहां आई थी। ऐसे में रोज की तरह ब्रजेश और सीमा बच्चों के साथ अपने कमरे में नहीं सोए थे। बच्चे मौसी के साथ सोए थे। रात करीब 10 बजे तक गौरी (17), ईशू (17), दीपांशु और उनकी मौसी सभी सो गए थे। इसके बाद किसी समय ब्रजेश ने सीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बेटी गौरी ने बताया कि मां हमेशा सुबह चार बजे तक उठ जाती थीं। शनिवार सुबह जब वह उठी तो मां दिखी नहीं। इस पर उन्हें देखने गईं तो खून से लथपथ शव मिला। करीब 100 मीटर दूर पिता ब्रजेश का शव पड़ा था।
विज्ञापन




घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला हथियार

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार की तलाश की, लेकिन वह घर में कहीं नहीं मिला। पुलिस ने घर में बनी अलमारी, भूसे के ढेर आदि में तलाश पर कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस की टीम ने जिस खेत के पास ब्रजेश का शव मिला था वहां भी पुलिस ने घंटों हथियार की तलाश की, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने घर से गांजा किया बरामद

ब्रजेश गांजा पीने का लती था। वह दिन में कई-कई बार गांजे की चिलम पीता था। इसे लेकर ही घर में झगड़ा रहता था। पत्नी, बच्चाें और माता-पिता के समझाने पर भी वह नहीं मानता था। पुलिस की जांच में शनिवार को ब्रजेश के घर के गांजे की पुड़िया मिली हैं। एसएसपी ने बताया कि ब्रजेश गांजा पीता था। इसलिए वह घर में भी कुछ पुड़िया रखे हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed