फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Had the cameras been searched properly the truth about the car overturning would have been known.

Kanpur News: कैमरे ठीक से खंगालते तो गाड़ी पलटने का पता चलता सच

Mon, 27 Nov 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Had the cameras been searched properly the truth about the car overturning would have been known.
कानपुर देहात। पीडीए रैली में अखिलेश यादव ने दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ अगड़ी जाति के लोगों को भी साधा। मड़ौली कांड कांड को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि इसी जिले में बुलडोजर चलाकर झोपड़ी में आग लगाकर मां, बेटी की हत्या कर दी गई थी। वह न्याय के लिए मांग कर रही थी। सरकार के बुलडोजर ने सरकार के अधिकारियों के सामने जान ले ली। उनके मान सम्मान को किसी की चिंता नहीं रही।
विज्ञापन

प्रदेश के डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया था कि हम तुम्हारे साथ हैं। परिवार आज भी अफसरों के चक्कर काट रहा है। कानपुर में एक बीजेपी के नेता का सिख व्यापारी से झगड़ा हो गया। नेता ने उसे अपमानित कर उसे मारा और आंख फोड़ दी। एक बीजेपी के नेता ने किसान से छह करोड़ का चेक देकर जमीन लिखवा ली। किसान को पता चला कि जमीन की कीमत ज्यादा हो सकती है। इस पर बीजेपी के नेता ने चेक लेकर फाड़ दी। किसान ने आत्महत्या कर ली। उस परिवार के साथ सरकार खड़ी नहीं हुई। लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई। पुलिस छानबीन में लगी 400 सीसीटीवी खंगाले, अपराधी पहचाना गया। सरकार से कहना चाहता कि केवल रास्ते के 10 कैमरे खंगाल लेना, गाड़ी कैसे पलटी थी, उसकी पोल खुल जाएगी। जो 400 कैमरे खंगाल रहे हैं, 10 सीसीटीवी खंगालने की हिम्मत नहीं है। सरकार के लोग, संविधान, कानून को नहीं मानते हैं। यह दोबारा सरकार में आ गए तो हमारी व आप की परवाह नहीं करेंगे। इसलिए 2024 बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed