{"_id":"690b970d223437c6ce08ffd5","slug":"guru-nanak-dev-gave-the-message-of-love-and-brotherhood-etawa-news-c-216-1-etw1012-132993-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुरुनानक देव ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुरुनानक देव ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश
विज्ञापन
फोटो 25::::गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। स्रोत गुरुद्वारा कमेटी
सिख समाज ने धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव का जन्मोत्सव
गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छका लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गुरुनान देव का जन्मोत्सव बुधवार को सिख समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहर के गुरुद्वारे को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। दोपहर गुरुद्वारा साहिब में लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लंगर छका।
इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा पहुंचे डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जाति, धर्म, लिंग और वर्ग भेदभाव को मिटाने और निस्वार्थ सेवा के साथ जरूरतमंदों की मदद की बात कही है। गुरुनानक देव ने बाहरी दिखावे के बजाय प्रेम, सत्य और अच्छे कर्मों को ही सच्चा धर्म बताया और समाज को बदलने से पहले खुद की बुराइयों पर विजय पाने को आवश्यक बताया। गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालड़ा ने कमेटी की ओर से डीएम को सिरोपा भेंट किया।
इस पर्व को लेकर पहले ही नगर में प्रभात फेरी, शबद कीर्तन का गायन प्रारम्भ हो गया था। इसके साथ ही गुरुद्वारा में 16 श्री अखण्ड पाठ साहिब की श्रृंखला प्रारम्भ हो गयी थी, जिसका कि समापन मंगलवार रात्रि प्रकाशोत्सव के बाद हुआ। इस मौके पर सिख समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी छुड़ाया।
विज्ञापन
गुरुद्वारा में सुबह से ही माथा टेकने वाले भक्तों, महिलाओं व बच्चों का तांता लगा रहा। लोगों ने गुरुद्वारा आकर माथा टेककर आपसी भाईचारे व एकता का सन्देश दिया। इस अवसर पर जगजोत, अंतरप्रीत, उत्तम कौर, परविंदर कौर, प्रिंसी कौर, जपजी कौर, सिमरन कौर व दिलप्रीत कौर ने गुरुवाणी व समूह शबदगान प्रस्तुत किया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रन्थी गुरदीप सिंह व साथियों ने कीर्तन तथा अन्य विद्वानों ने प्रवचन से संगतों को निहाल किया। रात्रि दीवान में फूलों की वर्षा करके आरती की गई और सभी ने एक दूसरे को गुरुपर्व की बधाई दी।