फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gurmat Samagam in Motijheel today, one lakh Sangat will participate

Kanpur News: मोतीझील में आज गुरमत समागम, एक लाख संगत करेगी शिरकत

Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam in Motijheel today, one lakh Sangat will participate
कानपुर। गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर आठ अक्तूबर को मोतीझील में विशाल गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस समागम में कानपुर के साथ ही झांसी, लखनऊ, इलाहाबाद, हमीरपुर, उन्नाव, फतेहपुर सहित कई जिलों से संगत पहुंचेगी। लगभग एक लाख भक्त गुरु महाराज का लंगर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

समागम में दिल्ली से प्रसिद्ध रागी जत्था भाई जगजीत सिंह बबीहा, हिमाचल प्रदेश चंबा से भाई कमलजीत सिंह चंबे वाले और नानकसर पंजाब से बाबा मनजीत सिंह व सुरजीत सिंह कानपुरी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान गुरु महाराज का अटूट लंगर बांटा जाएगा। गुरुवाणी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 156 बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही पवन गंगा संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन महानगर अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक कीर्तन दीवान चलेगा।
विज्ञापन


मोतीझील मैदान से निकाला गया पानी
सोमवार को तेज बारिश के कारण मोतीझील का मैदान पानी से भर गया था। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से वार्ता कर जनसंस्थान से मैदान का पानी निकवाया। जेसीबी मशीन लगाकर मैदान को समतल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed