फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gunda tax protest off market protesting outcry in kanpur

‘गुंडा टैक्स’ के विरोध में बाजार बंद, नारेबाजी-हंगामा

Thu, 03 Nov 2016 08:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
gunda tax protest off market protesting outcry in kanpur
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गुंडा टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने शास्त्री नगर और विजय नगर बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को चेताया कि यदि 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर अनिश्चितकालीन बंदी करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार की रात गुंडा टैक्स न देने पर विजय नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज गुप्ता के गनर बृजेश तिवारी ने राहुल स्वीट हाउस के मालिक घनश्याम गुप्ता के बेटे अंकित पर रायफल तान दी थी। जान से मारने की धमकी दी थी। इसके विरोध में व्यापारियों की भीड़ ने मनोज के घर पर हंगामा किया था। काकादेव पुलिस ने मनोज, उसके बेटे सोनू और गनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार सुबह तक किसी की भी गिरफ्तारी न होने से गुस्साए व्यापारियों ने शास्त्री नगर और विजय नगर बाजार बंद करा दिए। व्यापारियों ने घनश्याम गुप्ता के साथ उनकी दुकान के बाहर बैठकर धरना दिया। कहा कि पूरा बाजार मनोज गुप्ता के आतंक से त्रस्त है। कभी किसी से रंगदारी वसूलना तो कभी जान माल की धमकी देना आए दिन की बात है। विजय नगर मंडी में ठेलों-खोमचों वालों और गरीब किसानों तक से मनोज और उसके गुर्गे वसूली करते हैं। न देने पर ठेला पलट देते हैं। कुछ दिन पहले फुटवियर व्यापारी धर्मपाल से भी रंगदारी मांगी गई थी। मनोज सबको सपा नेताओं के नाम से धमकाता भी था। पिछले साल केशवपुरम के पास सरेआम एक लड़की के अपहरण की कोशिश के मामले में भी वह वांछित है। तमाम शिकायतों के बावजूद काकादेव पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। मौके पर पहुंची सीओ ख्याति गर्ग से व्यापारियों ने कहा कि गिरफ्तारी न होने पर 5 नवंबर को व्यापारी एसएसपी दफ्तर घेरेंगे। घनश्याम गुप्ता ने रायफल ताने जाने की घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए। इस मौके पर विधायक सत्यदेव पचौरी, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, सपा नेता सुनील शुक्ला, पुष्पेंद्र जायसवाल, उमेश रस्तोगी, भाजपा जिला मंत्री मनोज राठौर, विजय मिश्रा, महेंद्र तिवारी, पवन गुप्ता, सियाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed