{"_id":"5807c7b14f1c1b642e704ac8","slug":"gsvm-medical-university-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू की तर्ज पर बनेगी जीएसवीएम मेडिकल यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू की तर्ज पर बनेगी जीएसवीएम मेडिकल यूनिवर्सिटी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय ने बुधवार को इसे यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया। एक-दो दिन में इसे अंतिम रूप देकर शासन को भेजने की तैयारी है।
कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के निर्देश पर केजीएमयू, लखनऊ की तर्ज पर जीएमवीएम मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। स्थानीय मेडिकल कालेज में स्नातक (एमबीबीएस) की 190 और परास्नातक की 112 सीटें हैं, जबकि केजीएमयू में स्नातक की सीटें बढ़कर 250 हो गई हैं। परास्नातक की सीटें भी बढ़ाई गई हैं।
वहां और यहां की सीटें, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की संख्या आदि का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए खाका खींचा जा रहा है। कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि यह प्रस्ताव एक - दो दिन में तैयार हो जाएगा। इसे चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा जाएगा। शासन में पैरवी कर जल्द ही इस कालेज को यह दर्जा दिलाने की कोशिश की जाएगी।