{"_id":"69470cf56a9cf1fe820ad195","slug":"gsvm-medical-college-doctors-honored-their-mentors-and-shared-old-memories-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1366788-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज : डॉक्टरों ने गुरुओं का सम्मान किया, पुरानी यादें साझा कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज : डॉक्टरों ने गुरुओं का सम्मान किया, पुरानी यादें साझा कीं
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में वर्ष 1975 पैरा वी वन की गोल्डन जुबली मनाई गई।
- फोटो : संस्थान
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वर्ष 1975 बैच, पैरा वी वन शनिवार को गोल्डन जुबली मनाई। इस मौके पर कॉलेज परिसर स्थित एलटी-1 में सम्मान समारोह का आयोजन किया। पुरातन छात्रों ने गुरुओं के साथ पुराने दिनों की यादें साझा कीं। इसके बाद गनेशियन स्क्वायर साथ लंच लिया। इस मौके पर पुराने चिकित्सा शिक्षकों को चांदी के सिक्के के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
समारोह में सेवा निवृत्त चिकित्सा शिक्षक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. एके मित्तल, डॉ. वीके मल्होत्रा, डॉ. जेएन भल्ला, डॉ. माया भल्ला, डॉ. बीडी मंगल, डॉ. बीडी अग्रवाल, डॉ. बीएन त्रिपाठी, डॉ. वीएस तिवारी, डॉ. आरके गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पैरा वी वन बैच के पुरातन छात्रों ने अपने छात्र जीवन के संबंधित यादों को साझा किया। उनका कहना था कि गुरुओं के दिए सुझाव आज तक प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
सेवा निवृत्त चिकित्सा शिक्षकों ने कॉलेज और संबद्ध अस्पतालों में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। इसके साथ ही अपने जमाने को भी याद किया। सम्मान समारोह के बाद सभी एक साथ लंच लिया। इस मौके पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कॉलेज और हैलट, संबद्ध अस्पतालों की भावी योजनाओं के संबंध में बताया। इसके बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, डॉ. अतुल कपूर, पदमश्री डॉ. अम्बरीश मित्तल, डॉ. रश्मि कपूर, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. रवि कपूर, डॉ. एसके भट्टर, डॉ. अरुण गोयंका आदि मौजूद रहे।