{"_id":"5c379452bdec2273222f743f","slug":"gsvm-college-ragging-interns-ragging-by-junior-resident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामला: व्यापम घोटाले के आरोपी से भी हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामला: व्यापम घोटाले के आरोपी से भी हुई पूछताछ
Fri, 11 Jan 2019 12:22 AM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
जीएसवीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जीएसवीएम कॉलेज में जूनियर डाक्टरों द्वारा इंटर्न छात्रों की पिटाई के मामले में गुरुवार को व्यापमं के आरोपी समेत पांच इंटर्न छात्रों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद शुक्रवार को ब्वायज हॉस्टल 4 के सभी 63 इंटर्न छात्रों से शपथपत्र पर बयान लिए जाएंगे।
कार्यवाहक प्राचार्य और एंटी रैगिंग कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान इंटर्न छात्रों के बयान दर्ज किए गए। शुक्रवार को इंटर्न छात्रों के बयान दर्ज होने के बाद जूनियर डाक्टरों का भी पक्ष लिया जाएगा। एंटी रैगिंग कमेटी के सामने बयान दर्ज किए जाने के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रॉक्टर डॉ. जीडी यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आनंद नारायण सिंह, डॉ. पूजा आदि रहे। कमेटी ने इंटर्न छात्र संत शिरोमणि मिश्र, ललित, कौशलेंद्र सिंह, अमरनाथ वर्मा, राजीव कुमार सिंह को बुलाया था।
इनमें व्यापमं का आरोप लगने के बाद अमरनाथ वर्मा को हॉस्टल से निकाल दिया गया था। वह बाहर रह रहे हैं। इसमें कुछ छात्रों ने कहा कि घटना के वक्त वह हॉस्टल में नहीं थे। संत शिरोमणि मिश्रा ने बताया कि वह घटना के समय हॉस्टल में रहे हैं। इन इंटर्न छात्रों के बयान से घटना की पुष्टि हुई है। उस रात जूनियर डाक्टरों ने हॉस्टल में आकर मारपीट की। इसके बाद कमेटी ने अन्य छात्रों के बयान का निर्णय लिया। एंटी रैगिंग कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को अन्य छात्रों के बयान दर्ज किए जाएंगे।