{"_id":"5a0702d54f1c1bd9538bc662","slug":"gst-rates-of-different-products-are-cut-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो जीएसटी को बनाया भाजपा ने चुनावी हथियार, किसी भी सूरत में जीतना चाह रही चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो जीएसटी को बनाया भाजपा ने चुनावी हथियार, किसी भी सूरत में जीतना चाह रही चुनाव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर की भारतीय जनता पार्टी जीएसटी काउंसिल की ओर से टैक्स दरों में की गई अभूतपूर्व कमी को भुनाने की रणनीति बना रही है। निकाय चुनाव से पूर्व इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए रंगरूटों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पार्टी के व्यापार संगठन से जुड़े लोग इस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। दिशा दिखाने की कमान संघ ने संभाली है।
जीएसटी पोर्टल की खामियों और प्रावधानों की पेचीदगियों की वजह से इस समय पार्टी की किरकरी हो रही है। निकाय चुनाव में इसका असर दिखने की आशंका भी जताई जा रही है। नोटबंदी के असर की वजह से पार्टी विधानसभा चुनाव में शहर में व्यापारियों के गढ़ वाली आर्यनगर सीट पहले ही गंवा चुकी है। अब महापौर चुनाव में जीएसटी से पैदा हुई परेशानियां पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हैं। ऐसे माहौल में जीएसटी काउंसिल की शुक्रवार को हुई बैठक में लिए गए फैसले पार्टी के लिए राहत भरे हैं।

Trending Videos
200 तरह की वस्तुओं के दाम पांच से 10 फीसदी तक कम किए गए हैं
डेमो पिक
200 तरह की वस्तुओं के दाम पांच से 10 फीसदी तक कम किए गए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा संशोधन बताया जा रहा है। इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा। सूत्र बताते हैं कि किरकिरी के बीच पार्टी को यह बड़ा ‘जैकपॉट’ हाथ लगा है। इसे भुनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जाएगा। पार्षद प्रत्याशियों का प्रचार करने जा रहे लोगों को ‘गूढ़मंत्र दिया जा रहा है। उन्हें अपनी बात समझाने के तौर तरीके बताए जा रहे हैं। सूचना है कि इस मिशन को पूरा करने के लिए नुक्कड़ नाटक या जादू जैसे कार्यक्रम भी वार्डों में कराए जा सकते हैं।