बीमा प्रीमियम से वापस हो जीएसटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को पहले दिन संगठन के सदस्यों ने एक स्वर में बीमा प्रीमियम से जीएसटी वापस लेने की आवाज उठाई। माल रोड स्थित एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में बतौर वक्ता शामिल हुए सेंट्रल जोन इंश्योरेंस इम्प्लाइज फेडरेशन के महासचिव डॉ. राजीव निगम ने कहा कि बैंकिंग और बीमा सेवाओं पर जीएसटी की मार आम आदमी पर ज्यादा पड़ेगी। जो व्यक्ति समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पा रहा, उस पर जीएसटी का बोझ डालने का क्या औचित्य है।
नोटबंदी के बाद से औद्योगिक उत्पाद कम हुआ है। लोगों की रोजी रोटी पर संकट है। ऐसे में बीमा जैसी जरूरी चीज पर भी जीएसटी लगाना आमजन के हितों के खिलाफ है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मजदूर नेता अरविंद कुमार मौजूद ने बीमा और बैंक जैसे क्षेत्र के निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध किया। उन्होंने मांग उठाई कि पेंशन की प्रक्रिया अतिशीघ्र फिर से बहाल की जाए।
सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों की विनिमेश प्रक्रिया वापस हो। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्तियां की जाएं। इस दौरान सेंट्रल जोन इंश्योरेंस इम्प्लाइज फेडरेशन के संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र दीक्षित, कोषाध्यक्ष राकेश कनौजिया, कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरज द्विवेदी, महामंत्री श्रवण मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रचार सचिव मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।