फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GRP Returns 611 Recovered Mobile Phones to Passengers Before Raksha Bandhan

कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने बरामद किए 611 मोबाइल, रक्षाबंधन पर यात्रियों को लौटाए

Thu, 27 Aug 2026 06:50 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 06:50 PM IST
सार

Kanpur News: रक्षाबंधन से पहले गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे। कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सर्विलांस की मदद से अलग-अलग कंपनियों के 611 मोबाइल फोन बरामद किए।

विज्ञापन
GRP Returns 611 Recovered Mobile Phones to Passengers Before Raksha Bandhan
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 2.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। जीआरपी के अनुसार ट्रेन और स्टेशन पर यात्रा के दौरान यात्रियों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे। शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिए मोबाइल फोन की लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटाई। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए।

विज्ञापन

गुरुवार को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों ने जीआरपी की कार्रवाई की सराहना की। जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत कुमार ने यात्रियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाली जीआरपी टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed