फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GRP Constable Beats Postmortem House Staff in Kanpur, Employees Halt Work

Kanpur: GRP सिपाही ने पोस्टमार्टम हाउस कर्मचारी को लात-घूंसों से पीटा, कर्मचारियों ने काम ठप कर किया हंगामा

Tue, 18 Aug 2026 01:15 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 01:15 PM IST
सार

Kanpur News: पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मंगलवार देर रात जीआरपी के एक सिपाही पर कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा। विरोध में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। इससे शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रभावित हुई।

विज्ञापन
GRP Constable Beats Postmortem House Staff in Kanpur, Employees Halt Work
कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मंगलवार देर रात जीआरपी के एक सिपाही पर कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगा है।

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया, जिससे शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई। पीड़ित कर्मचारी कल्लू ने स्वरूप नगर थाने में तहरीर देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचनामा के कागजात मांगने पर भड़का सिपाही

कर्मचारी कल्लू द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 18 अगस्त की रात करीब 1:20 बजे वह पोस्टमार्टम हाउस परिसर में अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान जीआरपी कानपुर सेंट्रल में तैनात कांस्टेबल मंगला प्रसाद एक शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। जब कर्मचारी कल्लू ने नियमानुसार शव से संबंधित पंचनामा के कागजात मांगे, तो आरोप है कि सिपाही इतने में ही भड़क गया और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन

दाहिने गाल पर मारे थप्पड़, दी धमकियां

पीड़ित का आरोप है कि सिपाही ने आपा खोते हुए उसके दाहिने गाल पर कई बार प्रहार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी सिपाही ने बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों को भी अंजाम भुगतने की धमकियां दीं। कर्मचारियों का कहना है कि सिपाही के इस अमर्यादित व्यवहार से न केवल उन्हें चोट आई है, बल्कि संवेदनशील शासकीय कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई है।

कर्मचारियों में आक्रोश, काम बंद कर उठाये सुरक्षा पर सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस के अन्य कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने एकजुट होकर काम बंद कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस एक बेहद संवेदनशील परिसर है, जहां वैधानिक व चिकित्सकीय प्रक्रिया का पालन होता है। ऐसे स्थान पर ऑन-ड्यूटी कर्मचारी के साथ मारपीट होने से उनकी सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।





GRP इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, शांत कराया मामला

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण पुलिस बल के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पीड़ित कर्मचारी कल्लू और पोस्टमार्टम प्रभारी विपुल चतुर्वेदी से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पीड़ित की तहरीर के आधार पर स्वरूप नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed