दुल्हन के गले में फेंककर डाली वरमाला तो मचा बवाल, फिर दूल्हा शादी के लिए राजी न हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात आई, द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हा किसी बात पर नाराज हो गया। कन्या पक्ष के मुताबिक, जयमाल के दौरान वधू ने ठीक तरह से दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी लेकिन दूल्हे ने कन्या के गले में फेंककर माला डाली। यह देखकर लोगों ने नाराजगी जताई। इसी बात पर कहासुनी हो गई और दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया।
पूरी रात दोनों पक्ष के लोग दूल्हे को समझाते रहे, लेकिन दूल्हे ने किसी की नहीं सुनी और शादी से इंकार करता रहा। शनिवार सुबह कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे व मझिया को हिरासत में ले कोतवाली ले आई। कोतवाली में कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया।
वहीं दूल्हे का आरोप है कि कन्या पक्ष के लोगाें ने मारपीट की है। पुलिस ने भी काफी देर तक दूल्हे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने शादी से इंकार कर दिया। एसएसआई अनवर अहमद ने बताया दूल्हा शादी करने को तैयार नहीं था। कन्या पक्ष के लोग शादी का खर्च मांग रहे थे। जो दूल्हा पक्ष देने को तैयार है। दोनों ने अपना समझौता पत्र पुलिस को दिया है। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।