{"_id":"5e4558968ebc3ee5bb2d9b45","slug":"groom-got-agitated-after-seeing-the-bride-s-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयमाल के समय होने वाली दुल्हन की हरकत देख भड़क उठा दूल्हा, बोला पापा चलाे मैं इससे शादी नहीं करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयमाल के समय होने वाली दुल्हन की हरकत देख भड़क उठा दूल्हा, बोला पापा चलाे मैं इससे शादी नहीं करूंगा
Thu, 13 Feb 2020 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जयमाल के दौरान होने वाली दुल्हन की अजीब हरकतें देख दूल्हे को उसके मानसिक बीमार होने का शक हुआ। इसपर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के मानसिक बीमार होने की बात सामने आने पर दोनों परिवारों के बुजुर्गों ने लेनदेन का सामान एक दूसरे को दिलवा मामला शांत कराया।
इसके बाद बिना शादी किए ही बराती वापस लौट गए। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बुधवार को गाजे बाजे के साथ बरात लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस पहुंचा। रात करीब 8 बजे अगवानी हुई। गेस्ट हाउस में बरात पहुंचने के बाद आचार्य ने द्वारचार की रस्में संपन्न कराईं। होने वाला दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा।

- फोटो : BBC
उधर होने वाली दुल्हन को भी स्टेज पर लाया गया। दूल्हे के परिजनों के अनुसार जब युवती की सहेलियों ने वरमाला डालने को कहा तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। सहेलियों ने कई बार उससे वरमाला डालने की बात कही लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।
आखिर में पिता के दबाव में युवती ने होने वाले दूल्हे की ओर वरमाला उछाल दी। वर पक्ष को यह नागवार गुजरा। होने वाली दुल्हन ने यह हरकत तीन बार दोहराई। मानसिक संतुलन ठीक न होने का शक होने पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
कई घंटे तक मान मनौव्वल के बाद बात नहीं बनी। इसके बाद पक्षों के बड़े बजुर्गों ने भी प्रयास किया लेकिन युवक शादी करने को तैयार नहीं हुआ। इसपर दोनों पक्षों का लेनदेन व खर्च का हिसाब कराया गया और बरात बिना दूल्हन के ही लौट गई।