{"_id":"5c892cb7bdec2213ec621708","slug":"groom-brother-dies-in-car-accident-on-wedding-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाभी को लेने जा रहा था देवर, रास्ते में मिली गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी को लेने जा रहा था देवर, रास्ते में मिली गई मौत
Wed, 13 Mar 2019 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के राठ में साथियों के साथ भाई की बरात में जा रहे छोटे भाई की बोलेरो मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बोलेरो में सवार दूल्हे के भाई की मौत हो गई। वहीं उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घायलों को इलाज के लिए पनवाड़ी सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जालौन जनपद के नया रामनगर उरई निवासी कौशल किशोर पुत्र मुन्नालाल सेन ने बताया कि वह चार भाई रामपाल (38), शिवकांत और उमाकांत हैं। मंगलवार को उसके छोटे भाई शिवकांत की बरात कोनिया धबाल मप्र गांव जा रही थी। बरात में उसका भाई अपने छह साथियों के साथ बोलेरो से जा रहा था।
विज्ञापन
दूल्हे के भाई की मौत से मातम में बदलीं खुशियां
तभी राठ महोबा मार्ग पर रात करीब नौ बजे गिरवर मोड़ पर अचानक बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक ऊंचे टीले में चढ़कर खाई में पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव ने घायलों को बाहर निकलवाकर उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से पनवाड़ी पहुंचाया।
रामपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। कौशल किशोर ने आरोप लगाया कि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बताया कि उसका भाई पिता के साथ रहकर खेती किसानी करता था। दूल्हे के भाई की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। गमगीन माहौल में कोनिया धबाल में शादी की रश्म कराई गई। थानाध्यक्ष मझगवां अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रामपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। कौशल किशोर ने आरोप लगाया कि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बताया कि उसका भाई पिता के साथ रहकर खेती किसानी करता था। दूल्हे के भाई की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। गमगीन माहौल में कोनिया धबाल में शादी की रश्म कराई गई। थानाध्यक्ष मझगवां अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।