फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Greenpark Hostel, Sonnet, Paramount Club, and Kanpur Sporting Union emerge victorious.

Kanpur News: ग्रीनपार्क हॉस्टल, सोनेट, पैरामाउंट क्लब व कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन विजयी

Fri, 23 Jan 2026 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Greenpark Hostel, Sonnet, Paramount Club, and Kanpur Sporting Union emerge victorious.
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को सोनेट क्लब ने नेशनल यूथ को 61 रन से और ग्रीनपार्क हॉस्टल ने कैंपस आईआईटी को चार रन से हराया। वहीं पैरामाउंट क्लब ने यूनियन क्लब को 19 रन से और कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने स्पार्क क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। सभी मैच अलग-अलग मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पीएसी मैदान पर हुए पहले मैच में सोनेट क्लब ने 40 ओवर में छह विकेट पर 269 रन बनाए। टीम से सार्थक अग्रवाल ने 115 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु ने तीन व धनेश ने दो विकेट चटकाए। वहीं नेशनल यूथ की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 208 रन ही बना सकी। टीम से वंश गुप्ता ने 56 व आरुष कश्यप ने 50 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अव्यक्त पांडेय, राम साहू व अंश ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में हुए दूसरे मैच में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने 38.5 ओवर में 214 रन बनाए। टीम से अर्जुन ने 53, देवेंद्र ने 48 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में मयंक यादव ने तीन, अर्नव कुलकर्णी व सौरभ ने दो-दो विकेट लिए। वहीं कैंपस आईआईटी की पूरी टीम 33 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। टीम से सौरभ ने 48 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीरज, विष्णु सरोज, यथार्थ व मयंक पाल ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम्स मैदान पर हुए तीसरे मैच में पैरामाउंट क्लब ने 27.5 ओवर में 165 रन बनाए। टीम से अहमद ने 71 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में तरुनदीप सिंह ने चार विकेट चटकाए। वहीं यूनियन क्लब की पूरी टीम 34.1 ओवर में 146 रन पर आउट हो गई। टीम से अक्षय शुक्ला ने 51 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अहमद, मोहिब अंसारी ने तीन-तीन विकेट लिए।



मंधना स्थित चंद्रा मैदान पर हुए चौथे मैच में स्पार्क क्लब ने 39.1 ओवर में 214 रन बनाए। टीम से हर्ष ने 51 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में अंश कुमार व राजदीप यादव ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने 38.2 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाकर मैच जीता। टीम से विनय उपाध्याय ने 61, सत्यम सिंह ने 66 व शिवम शुक्ला ने 59 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रवि व कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed