{"_id":"68cf1146efe12e4b3300e942","slug":"green-park-has-a-capacity-of-30000-but-only-20570-spectators-will-be-able-to-watch-the-match-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131649-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ग्रीनपार्क की क्षमता 30 हजार, मैच देख सकेंगे सिर्फ 20570 दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ग्रीनपार्क की क्षमता 30 हजार, मैच देख सकेंगे सिर्फ 20570 दर्शक
विज्ञापन
ग्रीनपार्क
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। ग्रीनपार्क में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 30 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में स्टेडियम की कुल 30135 में 20570 सीटों का ही उपयोग किया जाएगा। यह निर्णय सी बालकनी और सी स्टॉल के पिछले साल ही मरम्मत होने के साथ अन्य सभी दीर्घाओं में भी कुछ कमियां होने के चलते लिया गया। शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने निरीक्षण के बाद दर्शक क्षमता निर्धारित कर दी है। इसके अनुसार ही ग्रीनपार्क की सभी दर्शक दीर्घाओं का इस्तेमाल तो किया जाएगा पर पूरी क्षमता के साथ नहीं।
उधर मैच की तैयारियों को लेकर टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने कहा कि ग्रीनपार्क को मैच मिलना कानपुर के लिए गर्व की बात है और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों में पूरा सहयोग मिलेगा। डॉ. संजय कपूर ने बताया कि मंडलायुक्त और अन्य विभाग के साथ जल्द ही बैठक करके जिम्मेदारियों को बांटा जाएगा। इसके साथ ही 100 से 500 रुपये तक के टिकट की बिक्री बुक माई शो के अलावा ऑफलाइन काउंटरों से 23 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगी।
पीडब्लूडी की ओर से निर्धारित दर्शक क्षमता
दीर्घा कुल क्षमता प्रयोग की अनुमति
पवेलियन बालकनी 1455 1000
पवेलियन ग्राउंड 1185 900
ए बालकनी 1504 1200
ए ग्राउंड 1269 1000
बी गर्ल्स 136 80
बी जनरल 2082 1800
सी बालकनी 4800 2400
सी स्टॉल 5500 2750
डी चेयर्स 725 400
ई-पब्लिक 2500 1500
वीआईपी 2677 2400
डायरेक्टरेट 2872 2500
12 डायरेक्टरेट बाक्स 104 80
14 बॉक्स ओल्ड पवेलियन 126 90
नौ बॉक्स वीआईपी 96 70
न्यू प्लेयर पवेलियन प्रथम फ्लोर 350 300
न्यू प्लेयर पवेलियन द्वितीय फ्लोर 1254 1000
प्रतिदिन पांच हजार स्कूली बच्चों को निशुल्क दिखाएंगे मैच
ग्रीनपार्क में तीन वनडे सीरीज के दौरान प्रतिदिन पांच हजार स्कूली बच्चों को मैच दिखाया जाएगा। इसके लिए डॉ. संजय कपूर ने कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री पं. कृष्ण कुमार दुबे को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि टीम के माध्यम से विद्यालयों से संपर्क स्थापित कर छात्र-छात्राओं को तीनों मैच निशुल्क दिखाए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों से संपर्क भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
निरीक्षण के दौरान कुछ सीटें टूटी मिली हैं। सी स्टॉल और सी बालकनी की मरम्मत पिछले साल हुई थी, इसके कारण इसकी आधी क्षमता का ही प्रयोग करने की अनुमति दी गई है। इस हिसाब से मैच के दौरान करीब 70 फीसदी सीटों का ही उपयोग किया जाएगा। - राहुल सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी