फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Graduates can also do internship in smart city

स्नातक वाले भी कर सकते स्मार्ट सिटी में इंटर्नशिप, दस हजार रुपये हर महीने मिलेगा भत्ता

Thu, 13 Aug 2020 10:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 13 Aug 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Graduates can also do internship in smart city
मिलेगा रोजगार - फोटो : अमर उजाला
अगर आप स्नातक हैं तो स्मार्ट सिटी में 15 अगस्त तक इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। छह माह की इंटर्नशिप में सात कोर्सों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयनित युवाओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। इन्हीं में से चयनित कुछ युवाओं को कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) में नौकरी भी मिलेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की पहल पर स्मार्ट सिटी में युवाओं के लिए ट्यूलिप इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इंटर्नशिप के लिए वे युवा ही रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे जिनको स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दिए 18 महीने से अधिक का समय न हुआ हो। युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नगरीय निकायों व स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित कार्य योजनाओं का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन


इंटर्नशिप पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। केएससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को स्मार्ट सिटी से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट के अंतर्गत रियल टाइम प्रशिक्षण प्राप्त होगा। युवाओं को नीतियों का निर्माण और कार्यान्वयन सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी, बीकॉम, बीटेक, बीआर्क आदि कर चुके युवा पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कानपुर स्मार्ट सिटी के आईटी मैनेजर राहुल सब्बरवाल से फोन नंबर 8601800996 पर संपर्क कर सकते हैं। 


ये कोर्स कराए जाएंगे
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्क सपोर्ट इंजीनियर, ग्राफिक डिजाइनर, एनवायरमेंट इंटर्न, सिविल इंजीनियर इंटर्न, फाइनेंस एंड अकाउंटिंग और मैकेनिकल इंजीनियर इंटर्न।

यहां करें रजिस्ट्रेशन https://internship.aicte-india.org/module_ulb/Dashboard/TulipMain/index.php
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed