फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Govindpuri station will be built in September, Anwarganj station will be ready in December

Kanpur: गोविंदपुरी स्टेशन सितंबर में बनेगा, अनवरगंज स्टेशन दिसंबर में होगा तैयार, डिप्टी CTM ने दी ये जानकारी

Sat, 24 Feb 2024 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

Kanpur News: डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को ऑनलाइन अमृत भारत स्टेशनों और आरओबी व आरयूबी के शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Govindpuri station will be built in September, Anwarganj station will be ready in December
डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह साथ में एसीएम संतोष त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में वर्ष 2024 के अंत तक गोविंदपुरी और अनवरगंज रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक और सुविधाओं से युक्त हो जाएगा। यहां से कई सुपर फास्ट ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। रेलवे की ओर से गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के कार्यों की डेड लाइन सितंबर है, जबकि अनवरगंज स्टेशन के लिए दिसंबर तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन

दोनों स्टेशन अमृत भारत योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। दोनों स्टेशनों का शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे। उसके लिए स्टेशनों पर तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यक्रम में सांसद, विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जबकि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने दी। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को ऑनलाइन अमृत भारत स्टेशनों और आरओबी व आरयूबी के शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनवरगंज और गोविंदपुरी पर बढ़ाई जा रही हैं सुविधाएं
कानपुर देहात में चार आरओबी व आरयूबी और कानपुर में एक आरयूबी का लोकार्पण किया जाएगा। अनवरगंज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसमें भवन, प्लेटफार्म, टीटीई कार्यालय, वेटिंग रूम आदि शामिल हैं। वॉशिंग लाइन का निर्माण किया जा रहा है।

कानपुर सेंट्रल पर मेट्रो का कार्य भी प्रगति पर है
पनकी धाम स्टेशन का शिलान्यास पिछले वर्ष छह अगस्त को हो चुका है। वहां भी कार्य चल रहा है। फुट ओवरब्रिज और एस्कलेटर का निमार्ण कराया जाएगा। कानपुर सेंट्रल पर मेट्रो का कार्य भी प्रगति पर है। इसके बनने से सिटी साइड का क्षेत्र बेहतर बनेगा। सीटीएम के मुताबिक सिटी साइड पर मॉल जैसा निर्माण किया जाएगा, जहां कई प्रतिष्ठान आएंगे। खाने पीने की सुविधा रहेगी।

65 आरओबी व आरयूबी का शिलान्यास और लोकार्पण
एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया की शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। एक टीम बनाई गई है। यह सभी कार्यों की मॉनीटरिंग करेगी। दोनों ही जगह सुबह 10.45 पर कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रयागराज मंडल में 10 अमृत भारत स्टेशनों और 65 आरओबी व आरयूबी का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed