{"_id":"5aec60504f1c1b3b0a8b8192","slug":"governor-ram-naik-in-etawah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: इटावा में राज्यपाल रामनाईक ने योगी सरकार के कार्यकाल को लेकर कही ये 'बड़ी बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: इटावा में राज्यपाल रामनाईक ने योगी सरकार के कार्यकाल को लेकर कही ये 'बड़ी बात'
Fri, 04 May 2018 07:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 04 May 2018 07:25 PM IST
सार
-इंवेस्टर समिट से उद्योग को बढ़ावा की पहल पर योगी की सरहाना
-1850 उद्यमियों ने 435 करोड़ के इंवेस्ट करने पर जताई सहमति
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत को आगे बढ़ने के लिए उत्तर प्रदेश की उन्नति जरूरी है। योगी सरकार के कार्यकाल में कानून और बिजली व्यवस्था में सुधार आया है। इंवेस्टर समिट कार्यक्रम में बाहर के 1850 उद्यमियों ने प्रदेश में 435 करोड़ रुपए इंवेस्ट करने के एग्रीमेंट में हस्ताक्षर किए है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब बाहर के उद्यमी अपना कारोबार करने जा रहे है। यह कहना है प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक का।
2 of 5
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक
वह शुक्रवार को इटावा में एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष व आगरा सांसद रमाशंकर कठेरिया के पैतृक गांव ताखा तहसील के नगरिया सरावा में उनके स्कूल शांति पब्लिक स्कूल के वाचनालय का शिलान्यास व गरीब स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन करने आए थे।
3 of 5
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक
सुबह घड़ी के 9:50 पर राज्यपाल का हैलीकॉप्टर आसमान पर नजर आने लगा। 10 मिनट के भीतर रामनाईक ने स्वास्थ्य मेला उद्घाटन और स्कूल के वाचनालय का शिलान्यास किया। उसके बाद अपने 36 मिनट के भाषण में रामनाईक ने कहाकि चीन-इंडोनेशिया और अमेरिका को छोड़ दिया जाए तो उत्तर प्रदेश की आबादी का कोई देश नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ तो समझो पूरे भारत विकसित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक
प्रदेश कानून व्यवस्था और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के काम पर योगी सरकार की सरहाना की। प्रदेश सरकार के सहयोग से कानून में बाबा साहब का सही नाम दर्ज कराने की सफलता को साझा किया। राज्यपाल ने बताया कि महाराष्ट्र में अपने नाम के बाद पिता का नाम लिखा जाता है। इसी तरह से डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर का नाम कानून में गलत दर्ज था। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की। साथ ही संविधान पत्रावली में उनके हस्ताक्षरों का जिक्र किया। इसमें बाबा साहब ने अपना नाम भीमराव रामजी आंबेडकर दर्ज है। आंबेडकर उनका गांव है।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक
1991 में उन्होंने प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से कहकर बाबा साहब का डाक टिकट निकलवाया था,जिसमें उनका नाम डॉ.भीमराव रामजी दर्ज था। उनकी बातों को मानते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने कानून में डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर का नाम दुरुस्त हो गया। श्री नाईक ने मायवती पर चुटकी लेते हुए कहाकि प्रदेश की देवी मायावती ने बाबा साहब का नाम तक ठीक नहीं किया। उनका गलत नाम छपता रहा। अपने पांच साल के कार्यकाल में बाबा साहब के नाम में संशोधन होना ही उनकी बड़ी उपलब्धी है। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष व आगरा सांसद रामशंकर कठेरिया की पैतृक गांव में स्कूल खोलने पर खूब तारीफ की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।