फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Governor arrived at the convocation of Rama University,

Rama University: दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल, बोलीं- गांवों को समृद्ध करने आगे आएं विश्वविद्यालय

Fri, 11 Nov 2022 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Nov 2022 01:59 PM IST
सार

मंधना स्थित रामा यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावियों और शोधार्थियों को अवार्ड और उपाधियां वितरित कीं। उन्होंने कहा कि हर विश्वविद्यालय कम से कम एक-एक गांव को गोद लें।

विज्ञापन
Governor arrived at the convocation of Rama University,
रामा यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांवों को समृद्ध करने के लिए विश्वविद्यालय को आगे आना होगा। हर विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह कम से कम एक-एक गांव को गोद लें। विवि के छात्र गांव में जाकर वहां की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें।

विज्ञापन

वहीं, जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, उसकी सूची तैयार कर डीएम को सौंपें। यह बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। वह मुख्य अतिथि के रूप में यहां मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि माता के नाम पर संस्थान का नाम रखना हर बेटी का सम्मान है।
विज्ञापन

रामा यूनिवर्सिटी दूसरे दीक्षांत समारोह में 3222 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। इसमें बीटेक, एमटेक, बीबीए, एमबीए, एमबीबीएस, एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी समेत अन्य स्नातक, परास्नातक छात्र और शोधार्थी शामिल हैं। समारोह में 133 मेधावियों को स्वर्ण और 102 को रजत पदक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed