फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government is not serious about honoring the martyrs: Ajay Rai

शहीदों के सम्मान के लिए सरकार गंभीर नहीं: अजय राय

Tue, 13 May 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Government is not serious about honoring the martyrs: Ajay Rai
फोटो 07:::
विज्ञापन


शहीद सूरज के पार्थिव शरीर के लिए फ्रीजर न मिलने पर कसा तंज

संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। शहीद के पार्थिव शरीर के लिए फ्रीजर तक का इंतजाम सरकार न करा सकी। सरकार शहीदों के सम्मान के लिए भी गंभीर नहीं है। यह बात सोमवार को कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए सड़क हादसे में शहीद हुए सेना के जवान सूरज यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।

सोमवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष गांव प्रेमकापुरा शहीद के आवास पहुंचे। उन्होंने शहीद के पिता रिटायर्ड कैप्टन वीर सिंह यादव को तिरंगी पट्टी पहनाकर ढांढस बंधाया। कहा कि सूरज यादव की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। अजय राय ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा सरकार इसमें पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब वह यहां आए तो उम्मीद थी कि सरकार ने शहीद को सम्मान देने की व्यवस्था की होगी, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि शहीद के पार्थिव शरीर को इटावा लाने के बाद फ्रीजर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। यह बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय राय ने शहीद के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीदों के सम्मान और परिजनों के अधिकारों की लड़ाई सदैव लड़ेगी। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद आशिद, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, पल्लव दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed