{"_id":"5d241eea8ebc3e6ce1391df8","slug":"government-has-ordered-to-open-260-tanneries-of-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने 10 शर्तों के साथ पिछले आठ महीने से बंद कानपुर की 260 टेनरियों को खोलने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने 10 शर्तों के साथ पिछले आठ महीने से बंद कानपुर की 260 टेनरियों को खोलने का दिया आदेश
Tue, 09 Jul 2019 11:05 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
कानपुर टेनरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 10 शर्तों के साथ पिछले आठ महीने से बंद कानपुर के जाजमऊ की टेनरियों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अगर शर्तों का पालन नहीं होगा तो टेनरियां हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी और जल निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से पिछले कई महीने की सीधी मानीटरिंग के बाद टेनरियों की फाइल सीएम कार्यालय से ओके हो गई। सरकार की तरफ से जो शर्ते लगाई गई हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण है गंगा में किसी भी सूरत में टेनरियों का एक बूंद पानी भी नहीं गिरना चाहिए।

प्रत्येक टेनरी में वेब कैमरा लगाया जाएगा, इसी के जरिए सीधे निगरानी होगी। टेनरियों का ताला एक दो दिन में खुलने लगेगा। इसके लिए शासन से सीधे प्रत्येक टेनरी के पास आदेश की कॉपी भेजी जाएगी। जैसे-जैसे कापी मिलती जाएगी, टेनरियां खुलती जाएंगी।
टेनरियों को खोलने में ये भी शर्तें
- प्रत्येक टेनरी में पानी के प्रयोग में 50 प्रतिशत की कटौती अनिवार्य
-पानी के 50 प्रतिशत संसाधनों को टेनरी से हटाना होगा
-गंगा में एक बूंद पानी जाने पर जल निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी पर सख्त कार्रवाई

पंपिंग स्टेशन से जुड़ी टेनरियों की एक साथ सैंपलिंग
जाजमऊ की टेनरियों को वहां स्थापित पंपिंग स्टेशनों से जोड़ा गया है। इन्हीं पंपिंग स्टेशनों से होकर टेनरियों का कचरायुक्त पानी शोधित होने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट तक जाता है। तय किया गया कि जांच टीम अब एक पंपिंग स्टेशन पर आने वाले टेनरियों के पानी को एक साथ चेक करेगी। यदि उसमें कोई गड़बड़ होती है तो उससे जुड़ी सभी टेनरियों पर कार्रवाई होगी। टेनरियों से जो पानी पंपिंग स्टेशन तक आता है, वह टेनरियों में लगाए गए प्राथमिक मिनी ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित होकर आता है।
4 अगस्त को फिर टेनरियों की जांच
जून में लगातार आठ दिनों तक टेनरियों की हुई 24 घंटे की जांच से जो भी जानकारियां सामने आई हैं, उसका निस्तारण कराने की प्रक्रिया शुरू कराने के साथ ही टेनरियों को खोलने का आदेश जारी हुआ है। अब 4 अगस्त को जांच टीम फिर देखने उतरेगी कि जिन शर्तों के आधार पर टेनरियों का खोलने का आदेश हुआ है, टेनरियां उसे पूरा कर रही हैं, या नहीं।

टेनरियां एक नजर में
- 260 टेनरियां बंद की गई हैं
- 28 टेनरियां लगातार चल रही हैं
- 30 हजार करोड़ हैं चमड़े के कारोबार का टर्न ओवर
- 1 लाख से अधिक कर्मचारी करते हैं टेनरियों में काम
- 7 हजार करोड़ हर तीन महीने में मिलता रहा है चमड़े का आर्डर
- 7 महीने से टेनरियों में लटका है ताला