फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   goods train loaded with Coal caught fire in Chitrakoot

यूपीः चित्रकूट में कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Wed, 10 Apr 2019 08:24 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Apr 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
goods train loaded with Coal caught fire in Chitrakoot
आग बुझाते अग्निशमन कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट में जंक्शन के यार्ड में खड़ी कोयले से लदी मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लग गई। बुधवार सुबह लगभग करीब आठ बजे बोगी से आग की लपटें निकलती देख अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्री भी प्लेटफॉर्म छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे। चार घंटे के प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड़ की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह मानिकपुर से उदयपुरा (खजुराहो) जा रही मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने पर रेलवे स्टेशन के यार्ड पर खड़ी कराया गया था। सुबह लगभग छह बजकर 40 मिनट पर मालगाड़ी नंबर एलपीजीयू एमजीएमई 2 एलपीजीयू ब्रेकयान के दूसरे नंबर की कोयला लदे बैगन में अचानक आग लग गई। कोयले से धुआं निकलता देख गार्ड राजेश कुमार राय ने प्रभारी स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार को तत्काल सूचना दी। जहां रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी मिलते ही टीआरडी के एसएसई की टीम सीएलडब्ल्यू पहुंची। इलेक्ट्रिक लाइन बंद कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। ओएचई के एसएसई हरीप्रसाद मीणा ने बताया कि आग पर समय से नियंत्रण पा लिया गया है। गर्मी की वजह से ऐसा होता है। सुबह लगभग दस बजकर 40 मिनट पर पूरी तरह से आग बुझा ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed