{"_id":"5cadf9d5bdec2213e8070f23","slug":"goods-train-loaded-with-coal-caught-fire-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः चित्रकूट में कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः चित्रकूट में कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Wed, 10 Apr 2019 08:24 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते अग्निशमन कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट में जंक्शन के यार्ड में खड़ी कोयले से लदी मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लग गई। बुधवार सुबह लगभग करीब आठ बजे बोगी से आग की लपटें निकलती देख अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्री भी प्लेटफॉर्म छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे। चार घंटे के प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड़ की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
बुधवार सुबह मानिकपुर से उदयपुरा (खजुराहो) जा रही मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने पर रेलवे स्टेशन के यार्ड पर खड़ी कराया गया था। सुबह लगभग छह बजकर 40 मिनट पर मालगाड़ी नंबर एलपीजीयू एमजीएमई 2 एलपीजीयू ब्रेकयान के दूसरे नंबर की कोयला लदे बैगन में अचानक आग लग गई। कोयले से धुआं निकलता देख गार्ड राजेश कुमार राय ने प्रभारी स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार को तत्काल सूचना दी। जहां रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग लगने की जानकारी मिलते ही टीआरडी के एसएसई की टीम सीएलडब्ल्यू पहुंची। इलेक्ट्रिक लाइन बंद कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। ओएचई के एसएसई हरीप्रसाद मीणा ने बताया कि आग पर समय से नियंत्रण पा लिया गया है। गर्मी की वजह से ऐसा होता है। सुबह लगभग दस बजकर 40 मिनट पर पूरी तरह से आग बुझा ली गई थी।