फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news for kanpur people now paying with smart cards everywhere

कनपुरियों के लिए खुशखबरी अब एक स्मार्ट कार्ड से करें हर जगह भुगतान, नहीं होना पड़ेगा परेशान

Fri, 08 Feb 2019 03:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Feb 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Good news for kanpur people now paying with smart cards everywhere
डेमो
स्मार्ट सिटी में शुमार शहर के निवासियों को अब अलग-अलग भुगतान के लिए कई तरह के कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ एक ही कार्ड से बिजली के बिल से लेकर ट्रेन, बस, मॉल, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग, टैक्स आदि का भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में उनके शिविर कार्यालय में हुई कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) की बोर्ड बैठक में वन सिटी, वन कार्ड व्यवस्था को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इसी माह के अंत तक नगर निगम की ओर से चयनित एचडीएफसी बैंक के जरिए शहरवासियों को यह कार्ड उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


केएससीएल की पांचवीं बोर्ड बैठक में 15 प्रस्ताव रखे गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर ने सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। बैठक में शहर के दो निजी बैकों ने केएससीएल को सभी तरह के भुगतान के लिए एक ही कार्ड की व्यवस्था लागू करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन कार्ड की सुविधा से लोगों को तरह-तरह के पेमेंट एप भी डाउनलोड करने पड़ेंगे और न ही अलग-अलग कामों के लिए भुगतान के कई तरह के विकल्प आजमाने पड़ेंगे। लोगों को एक साथ कई-कई कार्ड लेकर चलने की बाध्यता से भी मुक्ति मिलेगी।

पानी की सप्लाई पर ऑनलाइन निगरानी

Good news for kanpur people now paying with smart cards everywhere
डेमो
स्मार्ट सिटी में पानी की बरबादी रोकने के लिए हर पेयजल कनेक्शन के साथ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे कितना पानी इस्तेमाल हुआ, इसकी जानकारी मिल सकेगी। स्मार्ट मीटर के लिए 24.78 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई। यह मीटर घरों में निशुल्क लगाए जाएंगे। इसके अंतर्गत भैरव घाट सहित बड़े पंपिंग स्टेशन भी हाईटेक किए जाएंगे। इससे लीकेज पर भी नजर रखी जा सकेगी।

दोबारा इस्तेमाल होगा पानी
स्मार्ट सिटी में पानी को बचाने पर भी जोर रहेगा। वाटर रिसाइकलिंग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए 7.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत भैरोघाट स्थित धोबीघाट पर वाटर रिसाइकलिंग प्लांट लगाया जाएगा। इससे कपड़ों की धुलाई के बाद करीब 10 लाख लीटर पानी गंगा में बहाने की बजाय रिसाइकिल होगा और इसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट से भूगर्भ जलस्तर का सुधार होगा।

 

कंपनी आधुनिक कूड़ाघरों तक लाएगी कूड़ा

Good news for kanpur people now paying with smart cards everywhere
डेमो
बैठक में डोर टू डोर कूड़ा उठाने और आधुनिक कूड़ाघरों से भौंती प्लांट तक ले जाने के लिए 167 थ्री व्हीलर ऑटो टिपर व 70 काम्पैक्टर को जेम पोर्टल के जरिए खरीदने की मंजूरी दी गई। साथ ही यह भी तय हुआ कि अब डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए चयनित कंपनी को यह वाहन तो दिए जाएंगे, लेकिन वह कूड़ा उठाकर मोहल्लों में इकट्ठा करने की बजाय सीधे आधुनिक कूड़ाघर तक पहुंचाएगी।

यह प्रस्ताव भी हुए मंजूर
- उप्र स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की निदेशक डॉ. काजल और केडीए वीसी किंजल सिंह का केएससीएल के निदेशक के रूप में चयन हुआ।
- ओपन जिम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ट्रांसफर स्टेशन, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रोजेक्ट निर्माण की अवधि तीन माह तक बढ़ी
-  केडीए की ओर से विकसित इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल हुआ। 
- स्मार्ट सिटी मिशन का बजट 923.26 करोड़ से बढ़ाकर 943.73 करोड़ करने पर मंजूरी।
- स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत जारी और भावी कामों की गुणवत्ता जांचने के लिए बनेगी प्रयोगशाला।
- नानाराव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed