फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news: entrepreneurs will set up 20 oxygen plants in Kanpur, proposal sent to industry directorate

खुशखबरी: कानपुर में उद्यमी लगाएंगे 20 ऑक्सीजन प्लांट, उद्योग निदेशालय में प्रस्ताव बनाकर भेजा

Thu, 29 Apr 2021 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Apr 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Good news: entrepreneurs will set up 20 oxygen plants in Kanpur, proposal sent to industry directorate
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन संकट के बीच कानपुर में अगले दो महीने में 20 ऑक्सीजन प्लांट लग सकेंगे। इसके लिए शहर के 20 उद्यमियों ने उद्योग निदेशालय में आवेदन किया है। इनकी सैद्घांतिक अनुमति भी मिल गई है। उद्योग निदेशालय अन्य विभागों से एनओसी दिलाने में भी उद्यमियों की मदद करेगा।
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट लगाने के संबंध में विभाग और उद्यमियों के बीच इसी सप्ताह ऑनलाइन मीटिंग भी प्रस्तावित है। 60 दिन में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बाद ऑक्सीजन की मांग कानपुर समेत प्रदेश में तेजी से बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में 54 कारोबारियों ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आवेदन किए हैं। इनको जल्द से जल्द शुरू कराने के शीर्ष स्तर पर तेज प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 40 हजार क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का प्रतिदिन उत्पादन कानपुर के इन 20 प्लांटों में होगा। इसके मायने यह हैं कि तीन हजार सिलिंडर ऑक्सीजन गैस का उत्पादन प्रतिदिन हो सकेगा।

एक प्लांट की स्थापना में दो करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। ऐसे में 80 करोड़ निवेश होगा। उप आयुक्त एसपी यादव ने बताया कि अलग-अलग विभागों से अनुमति की प्रक्रिया तीन दिन में पूरा करा ली जाएगी। प्लांट के लिए शहर में 20 प्रस्ताव मिले हैं।

इसके अलावा प्रयागराज, बरेली में चार-चार अलीगढ़, मऊ में तीन-तीन, मथुरा में दो, कासगंज, बाराबंकी, आगरा बदायूं, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, गोरखपुर में महाराजगंज, ललितपुर में एक-एक, कानपुर देहात में तीन, उन्नाव में एक, हरदोई में एक, सीतापुर में एक, गाजियाबाद में दो, हापुड़ में एक, वाराणसी में दो, जौनपुर में तीन और चंदौली में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने के प्रस्ताव मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed