{"_id":"68604ca0dc797f843e0e7506","slug":"gold-prices-fell-by-rs-3500-in-a-week-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1167436-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक सप्ताह में सोने के भाव में आई 3500 रुपये की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक सप्ताह में सोने के भाव में आई 3500 रुपये की कमी
विज्ञापन
कानपुर। सोने-चांदी के भाव में चल रही तेजी थमती नजर आ रही है। एक सप्ताह में दोनों के दाम कम हुए है। सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 3500 और चांदी के भाव में प्रति किलो 1700 रुपये की गिरावट देखी गई है। शनिवार को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 98100 रुपये, जबकि चांदी के दाम प्रति किलो 108750 के स्तर पर आ गए। जानकारों का कहना है कि इस्राइल-ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम होने और सहालग खत्म होने का असर भावों पर दिख रहा है।
इस्त्राइल-ईरान के बीच युद्ध होने से सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली थी। सोना 1,02,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,12,500 रुपये किलो के स्तर पर पहुंच गई थी। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि 18 जून को चांदी का भाव उच्चतम मूल्य पर था। अब भावों में गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल के दाम में कमी दर्ज की गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ है। निवेशकों का रुख भी कुछ नरम पड़ा है। इसके चलते दामों में तेजी से गिरावट आई है। आगे उठा-पटक का अनुमान है।
सोना-चांदी के भाव
तारीख सोना चांदी
23 जून 10,1600 1,10,200
24 जून 10,0100 1,0,9400
25 जून 99,850 1,0,9200
26 जून 99,700 1,0,9600
27 जून 98350 1,0,8500
28 जून 98,100 1,0,8750
नोट : उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में।