फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gold and silver are giving more profit than shares investors got 5% profit in gold and 6% profit in silver

खास खबर: शेयर से ज्यादा मुनाफा दे रहा सोना-चांदी, निवेशकों को सोने में पांच…चांदी में छह प्रतिशत का मिला लाभ

Thu, 13 Feb 2025 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Feb 2025 04:42 PM IST
सार

Kanpur News: 22 जनवरी को चांदी 93600 रुपये किलो थी। इसी तरह सोना 82150 रुपये प्रति दस ग्राम था। दो सप्ताह पहले यदि किसी ने एक लाख रुपये की चांदी खरीदी, तो उसे छह हजार रुपये का लाभ हुआ। इसी तरह एक लाख रुपये का सोना खरीदने वालों को 4950 रुपये का फायदा हुआ।

विज्ञापन
Gold and silver are giving more profit than shares investors got 5% profit in gold and 6% profit in silver
सोना-चांदी मार्केट - फोटो : pti

विस्तार

सोना-चांदी के दाम में लगातार तेजी चल रही है। चांदी ने दो सप्ताह में छह प्रतिशत, सोने ने पांच प्रतिशत से ज्यादा और शेयर बाजार ने दो प्रतिशत का रिटर्न दिया है। चांदी में निवेश करने वालों ने सबसे ज्यादा कमाया है। वहीं, शनिवार को सोना के दाम 87100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। दो सप्ताह में सोने के भाव पांच लाख रुपये प्रति किलो के करीब बढ़ गए हैं। इसी तरह चांदी भी चमक बिखेर रही है। हालांकि भाव में कुछ कमी आई है। इसके भाव प्रति किलो 97,600 रुपये हो गए।

विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में आए आम बजट में सरकार ने सोने के आयात शुल्क में नाै प्रतिशत की कमी कर दी थी। इसके बाद 15 प्रतिशत लगने वाला आयात शुल्क घटकर छह प्रतिशत हो गया था। सोने के दामों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई थी। इस दौरान लोगों ने बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी की। अब सोने के दाम नए शिखर पर हैं, और चांदी भी आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

निवेशकों का सोने-चांदी में बढ़ता जा रहा है रुझान
उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी को चांदी 93600 रुपये किलो थी। इसी तरह सोना 82150 रुपये प्रति दस ग्राम था। दो सप्ताह पहले यदि किसी ने एक लाख रुपये की चांदी खरीदी, तो उसे छह हजार रुपये का लाभ हुआ। इसी तरह एक लाख रुपये का सोना खरीदने वालों को 4950 रुपये का फायदा हुआ। इतने कम समय में इससे ज्यादा रिटर्न किसी में भी नहीं मिला है। निवेशकों का लगातार सोने-चांदी में रुझान बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

ट्रंप की नीतियों से चांदी उत्पादक देशों में हलचल
उन्होंने बताया कि ट्रंप ने चीन, मैक्सिको, कनाड़ा पर टैरिफ लगाया है। इसके उलट चीन ने भी टैरिफ की घोषणा की है। ट्रंप डॉलर को मजबूत रखना चाहते हैं। टैरिफ लगने से सोने-चांदी के दामों में तेजी आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में भी सोने का प्रीमियम बढ़ता जा रहा है। रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। ट्रंप की नीतियों से चांदी उत्पादक देशों में हलचल है।

विज्ञापन

सेंसेक्स 1670 अंक बढ़ा
निवेश मामलों के जानकार राजीव सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को सेंसेक्स 76190 अंक पर था। सात फरवरी को सेंसेक्स 77860 अंक पर बंद हुआ था। इस अवधि में सेंसेक्स 1670 अंक बढ़ा। इसी तरह इस दौरान निफ्टी में 468 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली। 24 जनवरी को निफ्टी 23092 अंक पर था। सात फरवरी को निफ्टी 23560 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी में 2.02 प्रतिशत और सेंसेक्स में 2.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

आगे भी तेजी की संभावना है
पिछले दो हफ्तों में निफ्टी और सेंसेक्स में करीब दो फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। निवेशक ने यदि निफ्टी या सेंसेक्स के ईटीएफ में म्यूचुअल फंड के जरिये निवेश किया तो करीब दो प्रतिशत का रिटर्न मिला। इसके मायने हैं कि पांच लाख का निवेश करने पर इस अवधि में 10 हजार रुपये बढ़े, जबकि चांदी और सोने ने इससे कहीं ज्यादा रिटर्न दिया। उन्होंने बताया कि ट्रंप की ओर से शुरू किए गए ट्रेड वार और अब गाजा पट्टी पर की गई घोषणा से भाव बढ़ रहे हैं। आगे भी तेजी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed