फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girls should be aware of their own health: Dr. Rifka

स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें छात्राएं : डॉ. रिफका

Sat, 29 Nov 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Girls should be aware of their own health: Dr. Rifka
पुखरायां। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुखरायां सीएचसी की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रिफका ने छात्राओं को अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी समस्या पर उनको अपनी मां और परिवार की महिलाओं से खुल कर बात करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में सर्दी से बचाव जरूरी है। कहा कि स्कूल आने जाने के दौरान सुरक्षा का ख्याल रखें। रास्ते में किसी से वार्ता करना उचित नहीं है। बताया कि उम्र बढ़ने के साथ ही लड़कियों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसके लिए लड़कियों को इस बारे में कतई चिंतित नहीं होना चाहिए। उनको इस संबंध में अपने परिवार की हम उम्र महिलाओं जैसे भाभी, बड़ी बहन से बात करनी चाहिए। वह अपनी मां, शिक्षिकाओं से भी चर्चा कर सकती हैं। आवश्यकता पढ़ने पर चिकित्सक से सलाह लें। चिकित्सक से जानकारी देते समय खुलकर परेशानी के संबंध में बताएं। तभी उनके स्वास्थ्य के संबंधित सही उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कामिनी पाल ने कहा कि छात्राएं अपने को किसी भी क्षेत्र में कमजोर न समझें। अपने साथ किसी अन्य के द्वारा की जाने वाली गलत हरकत का तत्काल विरोध करें। सरकार की ओर से महिलाओं-लड़कियों की सुरक्षा के लिए बहुत सारे हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी तरह का उत्पीड़न और शोषण किए जाने पर हेल्पलाइन नंबरों पर फोन का सहायता ली जा सकती है। बाद में छात्राओं ने चिकित्सक से वार्ता की। यहां शिक्षक अनुप्रिया गौतम, प्रीती दीक्षित, अल्पना दुबे, साधना सिंह, नीलिमा, ऋचा, नाहीद परवीन, रोमिल गुप्ता, अल्का चौहान, अमिता द्विवेदी, सुमन, अर्चना वर्मा सहित छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed