{"_id":"68cdc54c64207abf5308aafb","slug":"girls-mobile-stolen-report-filed-after-611-days-on-court-order-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1272351-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवती का मोबाइल चोरी, कोर्ट के आदेश पर 611 दिन बाद रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवती का मोबाइल चोरी, कोर्ट के आदेश पर 611 दिन बाद रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है यह स्लोगन थानों और चौकियों की दीवारों में लिखा रहता है लेकिन पुलिसकर्मी ही इसपर अमल नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला नवाबगंज क्षेत्र का है, जहां 15 जनवरी 2024 को एक युवती का मोबाइल चोरी हो गया। उसकी रिपोर्ट कराने में उन्हें 611 दिन लग गए। इसके लिए भी उन्हें कोर्ट के आदेश का सहारा लेना पड़ा।
नवाबगंज के ज्यौरा निवासी सुनीता निषाद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 15 जनवरी 2024 को विष्णुपुरी स्थित बीमा चौराहा पर शाम 16,500 रुपये का मोबाइल उनकी जेब से किसी ने निकाल लिया था। उन्होंने नवाबगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो 16 जनवरी को पुलिस कमिश्नर से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। डाक के माध्यम से भी पत्र भेजा तो शिकायत जनसुनवाई में दर्ज की गई। इसमें नवाबगंज पुलिस ने रिपोर्ट लगाई कि पीड़िता का मोबाइल 10 जनवरी को विष्णुपुरी की बाजार में गिर गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 जनवरी को दर्ज कराई, जो कि पूर्ण रूप से गलत है। उन्होंने 18 जनवरी को ई-एफआईआर कराई। इसके बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने फिर कोर्ट की शरण ली। एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया के अनुसार कोर्ट के आदेश पर 19 सितंबर 2025 को अज्ञात पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।