फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girls' bicycle slips in mud, two injured

Kanpur News: कीचड़ में फिसली छात्राओं की साइकिल, दो घायल

Wed, 15 Oct 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girls' bicycle slips in mud, two injured
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह मलाजनी के पास हाइवे पर धुलाई के कारण भरे कीचड़ में स्कूली छात्राओं की साइकिल फिसल गई। दोनों छात्राएं गिर गईं। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। निशा कुमारी (17)और संगम (17) स्कूल जा रहीं थीं। तभी मलाजनी के पास एक होटल पर धुलाई के चलते हाईवे पर पानी भर गया। कीचड़ में साइकिल फिसलने से दोनों छात्राएं गिर गईं और पीछे से आई कार की चपेट में आ गईं। घटनास्थल से गुजर रहे कुलदीप शाक्य ने घायल छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने सीओ आयुषी को ज्ञापन सौंपा केंद्र पर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया जांच करवा कर धुलाई केंद्र पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed