फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः जालौन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दो लड़कियों ने बीच सड़क दौड़ाकर जूतों से पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 02 Nov 2020 06:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Nov 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
girls beaten to Congress District President with shoes, video goes viral
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने सरेराह पीटा - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो लड़कियों ने स्टेशन रोड पर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि लड़कियों ने नेता पर फोन पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। वहीं अनुज मिश्रा का कहना है कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है और लड़कियों के घर पर उनकी दुकान से करीब डेढ़-दो लाख का सामान गया था। जिसका तगादा करने पर ही लड़कियों ने उनके साथ मारपीट की है। इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।



 

girls beaten to Congress District President with shoes, video goes viral
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने सरेराह पीटा - फोटो : amar ujala
छेड़छाड़ और फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाकर रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास दो युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जूतों से पिटाई की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिलाध्यक्ष ने उधारी का पैसा मांगने पर षड़यंत्र के तहत मारपीट की बात कही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

 
girls beaten to Congress District President with shoes, video goes viral
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पीटने वाली युवतियां - फोटो : amar ujala
एसपी ने सीओ सीटी और महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को दो युवतियों ने दोपहर में रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। जिलाध्यक्ष के वहां पहुंचते ही युवतियों ने चप्पल और थप्पड़ों से उनकी मारपीट शुरू कर दी। ये देख आसपास के लोग अवाक रह गए, युवतियों का गुस्सा देख कोई बीच बचाव करने नहीं गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girls beaten to Congress District President with shoes, video goes viral
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जूते से पीटती युवती - फोटो : amar ujala
जिलाध्यक्ष ने भी कई बार युवतियों के पैर पकड़ कर माफी मांगी लेकिन वह पीटतीं रहीं। एक युवती ने पिटाई कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवतियों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष काफी दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ करने के साथ फोन कर अश्लील बातेें कर रहे थे। वह अकेले में मिलने के लिए भी बुलाते थे।

 
विज्ञापन
girls beaten to Congress District President with shoes, video goes viral
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने सरेराह पीटा - फोटो : amar ujala
पुलिस ने शिकायत करने की बात कहने पर धमकी भी दी। रविवार को फोन कर मिलने बुलाया और पिटाई कर दी। अनुज मिश्रा का कहना है कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ईट व गिट्टी ली थी। पैसा मांगने के लिए फोन किया था तो स्टेशन रोड पर बुलाया था। साजिश के तहत मारपीट की गई है। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed