{"_id":"60cca7ac8ebc3e169771a822","slug":"girlfriend-reached-with-a-request-to-stop-the-marriage-accused-of-physical-abuse-for-eight-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी रोकने की गुहार लेकर पहुंची प्रेमिका, आठ वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप, बोली मेरा नहीं हुआ तो जान दे दूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी रोकने की गुहार लेकर पहुंची प्रेमिका, आठ वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप, बोली मेरा नहीं हुआ तो जान दे दूंगी
Fri, 18 Jun 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर के राठ में प्रेमी द्वारा दूसरी जगह शादी किए जाने पर मंडप के दिन प्रेमिका एसडीएम कार्यालय शादी रोकने की गुहार लेकर पहुंच गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने आठ वर्ष तक उनका शारीरिक शोषण किया। अब दूसरी जगह विवाह रचा रहा है। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2013 में वह 11वीं की छात्रा थीं। एक शाम सूना घर पाकर गांव के ही युवक ने उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर अपने प्यार का हवाला देकर उनसे शादी करने का वादा किया। युवक ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर अपनी जान देने की धमकी दी।

लोकलाज के भय से व युवक की बातों में आकर पीड़िता ने अपना मुंह बंद कर लिया। यह देख आरोपी के हौसले बढ़ गए। आरोप है कि युवक ने आठ साल तक उनका शारीरिक शोषण किया। इस बीच शादी की बात कहने पर टालता रहा। 6 जून को शादी का दबाव बनाने पर आरोपी भड़क गया। पीड़िता के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
इस बीच युवती को पता चला कि उनका प्रेमी दूसरी जगह शादी कर रहा है। जिसकी शनिवार को बरात जानी है। यह सुनते ही उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। अपनी आबरू का वास्ता देकर प्रेमी से आरजू मिन्नत की। बुधवार को आरोपी उन्हें सिविल कोर्ट परिसर के बाहर से बाइक पर बैठा कर ले गया। आरोप है कि धमना गांव के आगे सुनसान जगह पर उनके साथ दुष्कर्म किया।
शादी का वादा कर गांव के बाहर छोड़ गया। तभी से आरोपी का मोबाइल बंद जा रहा है। प्रेमी की बेवफाई से आहत प्रेमिका ने एसडीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में बैठकर बात कर रहे हैं। यदि कोई रास्ता नहीं निकलता तो कानूनी कार्रवाई करेंगे।