फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girlfriend and boyfriend abducted from allahabad high court on gunpoint

प्रेमी के साथ हाईकोर्ट जा रही थी प्रेमिका, लड़की के घरवालों ने दोनों को उठाया, इस बात पर मचा हड़कंप

Mon, 15 Jul 2019 06:02 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा/फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा/फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
girlfriend and boyfriend abducted from allahabad high court on gunpoint
पुलिस के कब्जे में प्रेमी जोड़े - फोटो : अमर उजाला
यूपी से बड़ी खबर है। मुरादाबाद से हाईकोर्ट आए प्रेमी जोड़े का सोमवार सुबह बंदूक के बल पर कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े अपहरण के मामले से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह प्रेमी जोड़ा प्रेम विवाह करने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचा था। इस दौरान दंपती का हाईकोर्ट के अंदर जाने से पहले ही गेट 3A से अपहरण कर लिया गया। यूपी-82 नंबर की काली गाड़ी से हथियारबंद बदमाश आए थे। जिस गाड़ी से दोनों का अपहरण हुआ वह बिजनौर की बताई जा रही है। गाड़ी के पीछे चेयरमैन लिखा हुआ है।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से प्रेमी जोड़े के अपहरण की सूचना के बाद प्रयागराज समेत कौशाम्बी व फतेहपुर जिलों की सीमा पर नाकेबंदी की गई थी। फतेहपुर जिले की सीमा में जैसे ही चेयरमैन लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी ने प्रवेश किया तभी चेकिंग के दौरान फतेहपुर पुलिस ने उसे रोक लिया। साथ ही उसमें से प्रेमी जोड़े बरामद कर लिए गए हैं। दोनों से खागा कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी, एडीजी रेंज खागा पहुंचे। जानकारी के अनुसरा लड़का शमीम मुरादाबाद का है। लड़की अमरोहा की है। दोनों हाइकोर्ट गए थे। वहां लड़की के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और उठाकर ले जा रहे थे।

तरीका गलत होने से शुरुआत में बरेली विधायक वाला मामला होने की अफवाह फैल गई। वाहन में 5 लोग सवार थे। परिजन अपनी स्थानीय पुलिस के संपर्क में थे। प्रेमी जोड़े फतेहपुर पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed