फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl watering the field died due to electrocution in kannauj

Kannauj: युवती की करंट लगने से मौत, खेत में लगा रही थी पानी, ग्रामीण बोले- कई बार हो चुका है हादसा

Sat, 11 Feb 2023 07:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

छिबरामऊ थाना क्षेत्र के राम नगर गांव में एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आ गई थी। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Girl watering the field died due to electrocution in kannauj
रोते बिलखते परिजन और शक्ति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव राम नगर में हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। पोल के सहारे करंट पानी लगे खेतों पर फैल गया और खेतों में पानी लगा रही किशोरी करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जांच-पड़ताल की। मिली जानकारी के अनुसार, गांव रामनगर में शनिवार की सुबह 11 बजे खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए। स्पार्किंग के साथ लाइनों में आग लग गई।
विज्ञापन

चिंगारियां खेत में गिरने लगीं और पोल के सहारे खेत में करंट उतर आया। तभी गांव के हाकिम सिंह की पुत्री शक्ति (17) खेतों में सिंचाई कर रही थी। पानी में करंट दौड़ने से शक्ति करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान शक्ति को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बिजली विभाग फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद शक्ति को 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट से मौत होने की जानकारी पर एसडीएम अशोक कुमार व नायब तहसीलदार दीपक गौतम ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की।

शक्ति पांच भाई व तीन बहनें हैं। पिता व भाई फैजाबाद में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। एसडीएम ने गांव के लोगों को मृतका के परिजनों की हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

कई बार हो चुका है हादसा
अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार के सामने गांव के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायतों की झड़ी लगा दी। गांव के लोगों का आरोप है कि गांव में बिछी हाईटेंशन लाइन के करंट से कई मवेशियों की मौत के साथ ही कुछ घरों में आग भी लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed