फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl was burnt alive for dowry

दहेज के लिए युवती को जिंदा जलाया, बेटी की लाश देख फूट फूटकर रोए पिता, कहा चंद रुपयों के लिए मारा

Sat, 02 Nov 2019 01:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Nov 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
girl was burnt alive for dowry
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
औरैया में दहेज के लिए एक युवती को जिंदा जलाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया गया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बिलावा गांव निवासी आसू (२०) पत्नी सौरभ दुबे की ससुरालियों ने शुक्रवार की रात आग लगाकर मार डाला और फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह ससुराल पक्ष की ओर से पिता को फोन से सूचना मिली कि उनकी पुत्री आसू ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता मौके पर पहुंचे तो पुत्री की लाश कमरे में जली पड़ी मिली। पिता रामानंद पुत्र रामलखन निवासी ग्राम अटा थाना फफूंद ने मौके पर पहुंच कर दहेज के लिए पुत्री को आग से जलाकर मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पिता ने पति समेत नौ लोगों के नाम से अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है, पति सौरभ प्राइवेट टॉवर में नौकरी करता है। अजीतमल कोतवाल का कहना है कि पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका आसू की १८ अप्रैल २०१७ में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed