चचेरे मामा से हो गया था इश्क, कोर्ट मैरिज से पहले ही लड़की ने कर लिया बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ फरवरी को होनी थी कोर्ट मैरिज
बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शादी के तीन पहले ही फांसी लगाकर जान दे दी। वह नौ फरवरी को कोर्ट मैरिज करने की तैयारी कर रही थी, जबकि परिजन तैयार नहीं थे। माना जा रहा है कि इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। थाना क्षेत्र निवासी युवती का रविवार शाम परिजनों से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। शक होने पर परिवार वालों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। वहां देखा तो युवती फंदे से लटक रही थी। सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार युवती का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिजन उसका विरोध कर रहे थे। उसके बाद भी लड़की ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया था। परिजन इससे खुश नहीं थे। नौ फरवरी को दोनों की कोर्ट मैरिज होनी थी। बारासगवर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने बताया कि लड़की अपने चचेरे मामा से ही शादी करना चाहती थी। इसी वजह से परिजन उसका विरोध कर रहे थे।